बच्चों को समझाया तिरंगे का महत्व

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। नगर के देवा रोड स्थित न्यू प्ले वे स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों के बीच में तिरंगा झंडा बांटा गया। बच्चों को बताया गया कि तिरंगा हमारे लिए कितना महत्व रखता है। इस दौरान बच्चों को तिरंगा उपहार स्वरूप दिया गया। तिरंगा पाकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रबन्धक मो0 अब्दुल रहमान ‘‘लल्लू’’ ने बताया कि बच्चों के दिलों में देश प्रेम हो, वह अपना दायित्व समझे इसे लेकर हम लोग निरंतर बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं। बच्चों में उत्साह भी दिख रहा है। कई ऐसे बच्चे हैं जो आजादी के बारे में कई तरह के सवाल करते हैं। उन्हें जानकारी देने में भी हम लोगों को अच्छा लग रहा है। गुरुवार को मुख्य अतिथि भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर एवं विशिष्ठ अतिथि अकरम रसूल व फराज अख्तर (हॉट-स्पाट विल्डर्स) ने स्कूल के बच्चों को तिरंगा भेंट स्वरूप दिया और उन्हें बताया कि आप इसे अपने घरों के सबसे ऊपरी हिस्से में लगाएगा। यह हम लोगों का देश के प्रति प्रेम को दर्शाएगा। मुख्य रूप से विद्यालय के संरक्षक अरशद वारसी (बाबा), यासमीन रहमान, अब्दुल्लाह रहमान, संजीव सिंह, मोहसिन मतीन, हसन वारसी, सुनील ओझा कान्ती, समायरा, अंकिता, तबस्सुम, प्रिया गौड़, आमिना, तन्जीम फातिमा, आरती, विनोद सिंह, अरबाब रवि नाग, श्रीनिवास त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार महंत बीपी दास, राहुल, इमीरन, ईशान अब्बास, पूजा, शिव शंकर वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें। वहीं देवा कुर्सी रोड स्थित अंसरा पब्लिक स्कूल खेवली में प्रबन्धक अंगद कुमार कश्यप के नेतृत्व में बच्चों को झंडा वितरण किया गया। रैली निकालकर घर घर संदेश दिया गया। इसके बाद विद्यालय में सभा आयोजित कर बच्चों को आजादी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अन्त में सभी बच्चों को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई भी दी। इस अवसर पर पतिराज, समीरा, शालिनी, गुलाब्शा, काजल कश्यप एवं दिनेश यादव, रामू सहित लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!