ग्रामीण आंचल के थानों से निकली तिरंगा यात्रा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
जै़दपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर घर घर तिरंगा अभियान को लेकर तीन थाना क्षेत्र जैदपुर, सफदरगंज एवं मसौली पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों से तिरंगा फहराने की अपील की। वंदे मातरम जयहिंद के उदघोष से पूरा इलाका देश भक्ति में सरोवर हो गया। जैदपुर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द कुमार सिंह एवं सफदरगंज प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी व मसौली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जैदपुर एव सफदरगंज व मसौली के पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके माध्यम से लोगों क घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। जैदपुर थाना मुख्यालय से निकली तिरंगा कस्बा जैदपुर, सफदरगंज, मसौली के गलियों में पहुंचा पुलिसकर्मियों के हाथों में तिरंगा एव जयहिंद बंदे मातरम के उदघोष से लोग देश भक्ति में डूब गये। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज अभिषेक कुमार तिवारी व मसौली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने लोगों से कहा कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं। और आजादी के जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी की अगुवाई में कस्ब तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर वरिष्ठ निरीक्षक अमर बहादुर सिंह चौकी प्रभारी रामपुर हरिशंकर राय, निरीक्षक राजेश यादव, निरीक्षक राहुल शर्मा, निरीक्षक रघुवीर सिंह, निरीक्षक संजीव सिंह, निरीक्षक राजकुमार, निरीक्षक रामराज यादव, निरीक्षक अरुण कुमार हेड का. विजय प्रकाश यादव, हेड का. रामेश सिंह, हेड का.उमेश यादव, हेड का. अजय यादव, का. अंकुश चौधरी, का. विपुल सचान, का. नितेश कुमार, का. रजनीकान्त, का. तौहिद आलम, का. सत्येंद्र यादव आदि समस्त पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।

दसवीं वाहिनी में मनाया गया अमृत महोत्सव
(एसएम न्युज24टाइम्स) स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दशवी वाहिनी पीएसी में 11 से 17 अगस्त तक पूर्ण सप्ताह विशेष महोत्सव के उपलक्ष्य में आज पहले दिन सेनानायक सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति एवं निर्देशन में वाहिनी के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर वाहिनी परिसर, प्रशासनिक भवन, बैरकों एवं आवासीय परिसर में व्यापक रूप से साफ सफाई किया गया तथा आवासित स्वीपर जसविंदर के आवास पर झंडा लगाने के उपरान्त सामूहिक राष्ट्रगान व राष्ट्र गीत के गायन के साथ तिरंगा झंडा कार्यक्रम प्रारम्भ कर वाहिनी के समस्त प्रशासनिक कार्यालय एवं राजकीय आवासों पर तिरंगा झंडा लगाया/फहराया गया। इस दौरान शिविर पाल, नियाज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव, रिट सेल प्रभारी अतुल कुमार वर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

