सपा नेता सरताज राइन ने अपने मकान पर लगाया तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को तेज़ी प्रदान कर कार्यकर्ताओं से की अपील
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रदेश में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में सपा के नेता जुट गए हैं। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में सभी दिग्गज नेता अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान को तेज़ी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा के कद्दावर नेता एड. सरताज राइन ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अंतर्गत अपने निवास स्थान कटरा बाढ़ियन टोला में अपने मकान पर तिरंगा झंडा लगाकर अभियान की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों व सपाइयों से श्हर घर तिरंगाश् अभियान में जोर-शोर से सहभागिता करने की अपील भी की। इस मौके पर बोलते हुए सपा नेता एड. सरताज राइन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में समाजवादी सबसे आगे हैं और सभी लोग अपने-अपने मकानों पर तिरंगा झंडा लगाएं। वहीं उन्होंने आरएसएस व बीजेपी को घेरते हुए कहा कि हमारी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सबसे बड़ा तिरंगा झंडा लगाया है और आरएसएस ने तो वर्षों तक अपने कार्यालयों और मुख्यालय पर तिरंगा नहीं लगाया था। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज समाजवादियों के दिल में बसता है। इस मौके पर कटरा बाढ़ियन टोला वार्ड के सभी नागरिक व सपाई मौजूद रहें।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

