मसौली ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौल बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने रविवार को मसौली ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव में शहीद स्पूत पर शहीदों को नमन करते हुए ब्लाक सभागार में आयोजित आजादी के जश्न कार्यक्रम में लोगो से रूबरू होते हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चो के कार्यक्रमों की सराहना की तथा तिरंगा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ब्लाक मुख्यालय पहुँची मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह को पीआरडी कम्पनी के बीईओ विकास तिवारी की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी तथा परिसर मे बने शहीद स्पूत पर देश के अमर शहीदों को नमन किया तथा वालपेन्टिंग की सराहना करते हुए स्वयं तिरंगा बनाया। ब्लाक सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परिषदीय विद्यालयों द्वारा आयोजित देश एव राष्ट्रभक्ति गीतो की सराहना करते हुए चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाली यूपीएस बड़ागांव की छात्रा निशा व तान्या वर्मा तृतीय स्थान पाने वाले यूपीएस अमदहा के छात्र हिमांशु को पुरुस्कार देकर हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में मौजूद लोगो से रूबरू होते हुए मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी के लिए गौरवशाली वर्ष है आजादी के 75 वर्ष में आज हमारे देश ने काफी विकास किया है। देश की आजादी में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले महापुरुषों की स्मृति में गांव गांव में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है तथा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण इन महापुरुषों के परिजनों द्वारा कराकर उन्हें याद किया जाएगा । सीडीओ एकता सिंह ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चो द्वारा बनाये गये शेल्फ़ी पॉइंट से शेल्फ़ी ली।
खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने मुख्य विकास अधिकारी सहित आजादी के अमृत महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत आप सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाये तथा स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण करे। सीडीओ एकता सिंह एव वीडियो डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने संयुक्त रूप से जश्ने आजादी के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल, अवर अभियंता आरईएस प्रमोद कुमार गौतम, जेई एमआई आरके प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम, शैलेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार सहित परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राए, अभिभावक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

