विश्व कर रहा भारत को सलाम, पुतिन-बाइडन समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने की बात भी कही। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों में शामिल हुआ है। देशभर में आज आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। पूरा देश इस मौके पर तिरंगे और देशभक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। इस मौके पर विदेशी नेताओं ने भी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इन नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने भी भारत को बधाई दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने की बात भी कही। उन्होंने अपने ट्वीट में पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ‘प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारत के प्रिय लोगों, आपके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई! जैसा कि आप गर्व से पिछले 75 वर्षों में भारत की आश्चर्यजनक उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं, आप हमेशा फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं कि वह हमेशा आपका साथ देगा।” मैक्रों ने भारत को शुभकामनाएं देते हुए दो ट्वीट किए थे। पहला ट्वीट उन्होंने अंग्रेजी में और दूसरा हिंदी में किया।

Don`t copy text!