जेल में कैदियों को अपने खर्च पर मिलेंगी कुछ सुविधाएं: ललितपुर, नोएडा और आजमगढ़ में रहेंगे कुख्यात अपराधी, योगी कैबिनेट की मुहर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

केंद्र सरकार के निर्देश पर जेल मैनुएल में बड़ा बदलाव किया गया। इन बदलावों पर योगी कैबिनेट ने मंगलवार को मुहर लगा दी। अब कैदी अपने खर्च पर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। पहले बंदी स्वयं के खर्च से दाढ़ी बनवाते थे, अब इसकी व्यवस्था सार्वजनिक रहेगी। कुख्यात अपराधियों को लखनऊ, ललितपुर, नोएडा और आजमगढ़ जेल में रखे जाएंगे। इसके अलावा पुराने हथियार की जगह नए हथियार की व्यवस्था होगी। अब राइफल की जगह पिस्टल, इंसास राइफल सहित कई आधुनिक उपकरण मिलेंगे।केंद्र के आदेश के बाद जेल मैनुअल में बदलाव किए गए हैं। अब सभी राज्यों में एक समान जेल मैनुअल लागू होगा। इसी कड़ी में नया मैनुअल लागू होगा। लॉकअप की व्यवस्था अब खत्म होगी। काला पानी की व्यवस्था भी खत्म की जा रही है।जेल में चार श्रेणी बंदियों की संख्या के आधार पर होगी। जेल में जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण कराया जाएगा। रोजा और व्रत में खजूर और फल भी बंदियों को मिलेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को अब मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। इसके साथ ही सलवार सूट भी पहन सकेंगी।ई प्रिजन में व्यवस्था ऑनलाइन की गई है। कारागार में जन्मे बच्चे के नियमित टीकाकरण, नामकरण और अन्य व्यवस्थाओं भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी है। कारागार में बंदियों के स्वावलंबन के लिए बेकरी की भी व्यवस्था की जाएगी। लॉक अप, रजवाड़ो की बंदी, काला पानी, यूरोपीय बंदी आदि व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। कुख्यात बंदियों के लिए उच्च सुरक्षा कारागार बनेंगे। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया जाएगा। जेल में बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिये शिक्षकों की व्यवस्था होगी। चिल्ड्रेन पार्क भी बनाए जाएंगे। शाम को चाय बिस्कुट भी मिलेगा।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!