पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो चोरों को किया गिरफ्तार। गैर प्रांत की बाइकें चोरी कर बेचते थे, 3 बाइक भी बरामद की।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
बदायूं। पुलिस ने गुरुवार को अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट किए हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने गैर प्रांतों और एनसीआर एरिया से बाइक चुराकर बदायूं में बेचने का गुनाह कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक, बिनावर थाना पुलिस टीम उसैता रेलवे फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। बाइक के कागज मांगने पर आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस दोनों को थाने ले आई। आरोपियों ने अपने नाम जसवीर निवासी पलियाझंडा और अमित निवासी यूसुफनगर बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपी बाइक बेचने निकले थे।
पुलिस ने बाइकों के चेसिस नंबर के आधार पर उनके मालिकों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपने गिरोह के कुछ सदस्यों के नाम भी बताए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों का चालान करके उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

