सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा-बच्चा केंद्र पर एक लंबे समय बाद महिला चिकित्सक की स्थाई रूप में हुई नियुक्ति। क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
सहसवान। एक लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्थाई रूप से महिला चिकित्सक की की जा रही जनता की मांग पूरी हो गई जनपद हाथरस से स्थानांतरित होकर आई एक महिला चिकित्सक डॉ मीनाक्षी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करते हुए कार्यभार ग्रहण कर लियाl
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत कुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया के जनपद हाथरस से बदायूं जनपद में मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के लिए उन्हें स्थानांतरित करते हुए डॉ मीनाक्षी सिंह को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए जिस पर महिला चिकित्सक डॉ मीनाक्षी सिंह को चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत कुमार त्यागी ने कार्यभार ग्रहण कराया है|
ज्ञात रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के जच्चा-बच्चा केंद्र पर कई वर्षों से मात्र एक महिला चिकित्सक सप्ताह में 3 दिन नियुक्ति होने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था नगर की जनता ने अनेकों बार जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को ज्ञापन एवं मौखिक रूप में एक लंबे समय से महिला चिकित्सक को स्थाई चिकित्सक के रूप में नियुक्त किए जाने की मांग की जाती रही परंतु प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक महिला चिकित्सक स्थाई चिकित्सक के रूप में तैनाती होने से क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई हैl चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत कुमार त्यागी ने बताया की महिला चिकित्सक डॉ मीनाक्षी सिंह ने जनपद से आकर स्थाई चिकित्सक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

