ईट भट्ठा कारोबारी के घर का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हुई 15 लाख की नकदी। 12 लाख रूपये की नकदी व ज्वैलरी ले गए चोर, शिफ्टिंग के दौरान पुराने घर का ताला तोड़ा।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984
बदायूं। ईंट भट्ठा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार रात 12 लाख रूपये की नकदी समेत ज्वैलरी पार कर दी। पीडित फिलहाल 15 लाख की चोरी बता रहे हैं। घटना एमएलसी वागीश पाठक के आवास से चंद कदम दूरी पर हुई है। घटना की सूचना पर दूसरे दिन शनिवार दोपहर को पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और लौट आई। फिलहाल पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के 32 सिविल लाइंस निवासी गौरव माहेश्वरी का घर भाजपा से विधायक रहे प्रेम स्वरूप पाठक व मौजूदा एमएलसी वागीश पाठक के घर से चंद कदम दूर रहते हैं। वह ईंट भट्ठा संचालक हैं और पिछले दिनों उन्होंने अपना नया घर अलापुर रोड स्थित अपने ईंट भट्ठे के पास बनवा लिया था। नए घर में बीते रविवार को शिफ्ट हुए और पुराने घर में ताला लगा दिया। हालांकि नए घर में वह काम चलाऊ सामान ले गए थे।गौरव के मुताबिक वह रोजाना अपनी पत्नी के साथ कार से यहां पहुंचते और कुछ न कुछ सामान भरकर ले जा रहे थे। ताकि धीरे-धीरे शिफ्टिंग पूरी हो सके। इस बीच वह रेफ्रिजरेटर, बेड, अलमारी आदि बड़ा सामान नहीं ले गए थे। लगातार चार दिन तक रात के वक्त घर में ताले देख चोर सक्रिय हुए और रैकी के बाद शुक्रवार रात वहां धावा बोल दिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए और बाद में कमरे का ताला समेत लॉकर आदि तोड़ डाले। बकौल गौरव चोर 12 लाख रुपये नकदी के अलावा ज्वैलरी ले गए हैं। जबकि उनकी मां यहां नहीं पहुंची हैं। मां के पास कितने जेवरात थे। यह उनके पहुंचने पर पता लगेगा।
गौरव को सुबह के वक्त आसपास इलाके के लोगों ने मामले की जानकारी दी। क्योंकि दरवाजा खुला हुआ था और भीतर कोई नहीं था। इस पर गौरव यहां पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और तहरीर देने की बात कही है।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984

