मकान में नकब लगाकर 40 हजार की नगदी सहित हजारो रुपये कीमत के जेवरात व बर्तन चोरी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा मजरे अम्बौर में चोरो ने एक मकान में नकब लगाकर 40 हजार की नगदी सहित हजारो रुपये कीमत के जेवरात व बर्तन चोरी कर ले गये। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने पर दी है ।
शनिवार की देर रात्रि गुलरिहा मजरे अम्बौर निवासी अब्दुल कादिर पुत्र मुन्ना नित की भांति खाना खाने के बाद सभी लोग सो गये इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के पिछवाड़े पक्की दीवार में सेंघ लगाकर कमरे में रखी 40 हजार की नगदी सहित तीन ठप्पे का सोने का माला, कान की झुमकी, 250 ग्राम चांदी की पायजेब, एक ठप्पे का माला, कान के बूंदे, चांदी की पायल, बिछिया सहित तांबे के बर्तन आदि उठा ले गये। भोर उठे परिजनों ने कमरे के अंदर अस्त व्यस्त सामान को देखा तो पीछे सेंघ लगी थी। पीड़ित अब्दुल कादिर ने थाने पर चोरी की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है जिसकी जांच करायी जा रही हैं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!