बिलकिस बानो को न्याय दिलाने का अभियान चलाएगी कांग्रेस
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
जैदपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दुबारा जेल भेजने के लिए 22 अगस्त से 28 अगस्त तक चलने वाले न्याय अभियान में जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मो0 गुलजार अंसारी ने जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रूपरेखा तैयार की। जिलाध्यक्ष मो0 गुलजार अंसारी ने बताया कि एक हफ़्ते तक चलने वाले इस अभियान में महिला कॉलेजों और मोहल्लों में हस्ताक्षर अभियान, फेसबुक लाईव, जन सम्पर्क और कैंडल मार्च आयोजित कर दोषियों की रिहाई की निंदा की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की जज यू.डी साल्वी ने अपने फैसले में बिलकिस के बयानों को निर्भिक्ता भरा बताया था जिससे अपराधियों की सज़ा सुनिश्चित हो पायी थी। अगर गुजरात सरकार द्वारा बिलकिस के दोषियों की रिहाई पर सर्वाेच्च न्यायालय चुप रहा तो भविष्य में कोई भी बलात्कार पीड़िता सरकारी संरक्षण प्राप्त अपराधियों से न्याय पाने के लिए साहस नहीं दिखा पाएगी। उन्होंने कहा कि बिलकिस बानो के न्याय के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध है जबकि सपा और बसपा जैसी पार्टियां बिलकिस के मुद्दे पर एक बयान तक जारी नहीं करतीं। जिससे साबित होता है कि उन्हें मुसलमानों से सिर्फ़ वोट चाहिए। उनके साथ हो रहे अन्याय से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अबदाल अहमद, अकरम भारती, मोईनुद्दीन अंसारी ज़िला महासचिव, अब्दुल मतीन खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

