40 हजार की नगदी सहित जेवरात उठा ले गये चोर

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। लगातार दूसरे दिन भी अज्ञात चोरों ने सफदरगंज थाना में दस्तक देकर लाखो रुपये कीमत के जेवरात को साफ कर दिया। पीड़ित को जानकारी होने पर थाना सफदरगंज पहुंच कर चोरी की तहरीर दी है। बताते चले कि शनिवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा मजरे अम्बौर निवासी अली हुसैन पुत्र मुन्ना के यहाँ चोरो ने सेंध लगा कर 40 हजार की नगदी सहित जेवरात उठा ले गये थे। पुलिस जांच कर ही रही थी कि बीती रात्रि चोरो ने ग्राम औलिया लालपुर निवासी सुदेश कुमार पुत्र चंद्रेश कुमार के यहां घर का विंडो तोड़कर सोने का हार, झुमकी, जंजीर, माला, बाला, नथुनी, माँगवेदी, बूंदा, ओम, टब, अंगूठी, नथ, चांदी की चार जोड़ी पायल, पायजेब, कमरबन्द सहित कीमती कपड़े व बर्तन उठा ले गये। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना सफदरगंज में दी है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!