छेड़छाड़ का आरोपी, कोतवाली पुलिस की पहुंच से दूर,

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

पीड़ित ने मांगा मुख्यमंत्री से न्याय, गिरफ्तारी न होने से पीड़ित व उसके परिवार का जीना हराम।

मसौली बाराबंकी। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं वही बाराबंकी के थाना कोतवाली नगर के दबंग रोमियो को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। जिससे पीड़ित की पुत्री स्कूल जाने कतरा रही है। वही नामजद अभियुक्त खुलेआम फर्राटा भरते हुए नजर आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा विहार कालोनी, लखपेड़ाबाग बाराबंकी निवासी पीड़ित ने बताया कि मेरी पुत्री दिनांक 20 अगस्त 2022 को लखपेड़ाबाग के एक प्रतिष्ठि कालेज, जा रही थी वह इण्टर की छात्रा है। रास्ते में जगनेहटा पुल के पास अभियुक्त वैभव शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी नई बस्ती, कोठी डीह, विकास भवन, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी रास्ता रोक लिया और कहा चल बैठ गाड़ी पर और हाथ पकड़कर गाड़ी पर बैठाने लगा, लड़की के विरोध करने पर छोड़कर भाग गया तथा गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। उक्त विपक्षी पीड़ित की लड़की का पूर्व में भी कई बार पीछा कर चुका है। पीड़ित ने थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-852/2022 354क, 354घ, 504, 506 आईपीसी व पाक्सोएक्ट 7/8 थाना कोतवाली नगर, जिला-बाराबंकी पंजीकृत कराया। पीड़ित ने आगे बताया कि जब से मुकदमा दर्ज हुआ है तब से विपक्षी व उनके मेली मददगार तरह तरह से परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया वह खुलेआम घूम रहा है और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। अब देखना यह है कि क्या स्थानीय पुलिस क्या कार्यवाही करते है या आरोपी इसी तरह फर्राटा भरते हुए खुलेआम घूमता रहेगा यह तो आने वाला वक्त की बतायेगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!