आबकारी प्रवर्तन दल बरेली व लोकल टीम ने संदिग्ध इलाकों में की छापेमारी, छापेमारी अभियान में महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ सौ लीटर जहरीली शराब बरामद
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूं। आबकारी विभाग बरेली के प्रवर्तन दल व लोकल टीम ने संयुक्त रूप से संदिग्ध इलाकों में छापामारी कर डेढ़ सौ लीटर जहरीली शराब बरामद की है। वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला 700 लीटर लहन भी तस्करों की निशानदेही पर मिला। महिला समेत चार तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। टीम ने थाना सिविल लाइंस इलाके के गांव मीरा सराय, बहेड़ी के साथ कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा समेत उसावां, फैजगंज बेहटा और सहसवान कोतवाली क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान टीम उन जगहों पर पहुंची, जो इलाके जहरीली शराब के निर्माण व बिक्री के लिए बदनाम हैं। सभी स्थानों पर रिकवरी के बाद टीम ने 150 लीटर शराब बरामद कर ली। साथ ही सात क्विंटल लहन मिला, जिसे मौके पर नष्ट करवा दिया गया।
अभियान के दौरान ककोड़ा गांव निवासी सूरजपाल, बहेड़ी गांव की अनारकली, अशोकपुर गांव का हीरालाल समेत उमेश निवासी उसावां को शराब बनाते हुए पकड़ लिया गया। इनके पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि जहरीली शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान अभी भी जिले में जारी है और कई स्थानों पर टीमें छापामारी कर रही हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

