भैंस चोर गिरोह ने युवक पर झोंका फायर, अस्पताल में भर्ती पशुशाला से भैंस खोल रहा था गिरोह, विरोध करने पर मारी थी युवक को गेली।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स- बदायूं 9719216984
बदायूं। बदमाशों ने मंगलवार रात युवक को गोली मार दी। बदमाश उसकी भैंस खोल रहा था। युवक ने विरोध किया, तो गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुका था। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र में हुई। यहां के गांव बुटला गांव निवासी रामचंद्र (38) अपनी पशुशाला में पास सो रहा था। आधी रात को वहां बदमाश पहुंचे और उसकी भैंस खोलना शुरू कर दी। आहट पाकर रामचंद्र की आंख खुल गई। उसने शोर मचाते हुए एक बदमाश को पकड़ना चाहा, तो दूसरे ने तमंचे से गोली मार दी। रामचंद्र के बायें पैर में बुलेट लगी। वह मौके पर गिरकर छटपटाने लगा। गांव वाले पहुंचे तो दहशत फैलाने के लिहाज से गैंग ने एक राउंड और फायर किया और भाग निकले।
मामले की जानकारी पर कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और बताई गई दिशा में गांव वालों के साथ कांबिंग की लेकिन गैंग का कोई पता नहीं लगा। इधर, घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स- बदायूं 9719216984

