नाबालिग से बलात्कार करने बाले आरोपी को भीड़ ने मौके पर दबोचा। घर के पास खेतिहर इलाके में दिया वारदात को अंजाम।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। नाबालिग के साथ युवक ने मंगलवार रात रेप की घटना को अंजाम दे डाला। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों व ग्रामिणों ने आरोपी को मौके पर धर दबोचा। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली किशोरी आधी रात को किसी काम से घर के पास खेतिहर इलाके में गई थी। यहां गांव का ही रजनेश नाम का युवक आ धमका। मुकदमे के मुताबिक आरोपी ने किशोरी के साथ खेत में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि उसे दौड़ाकर गांव वालों के सहयोग से धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी समेत पीड़िता को थाने ले गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पीड़िता का बयान भी लिया गया। जबकि बुधवार सुबह उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक सीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। कार्यवाई पूरी होते ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भी भेजा गया है।आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!