हजाराबाग में चोरों का आतंक, पुलिस गश्ती पर उठ रहे हैं सवाल
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। एक तरफ जिले के कप्तान महोदय, पुलिस को चुस्त दुस्त रखने के लिए लगातार तबादला एक्सप्रेेस चला कर रहे हैं लेकिन फिर भी स्थानीय पुलिस सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं कोतवाली नगर की पुलिस की सक्रियता पर अब सवाल उठने लगे, पूरे शहर में लगातार बढ़ रही है चोरियाँ, फिर भी स्थानीय पुलिस कार्यवाही करने का साहस नहीं कर पा रही है। वही चोर लगातार पुलिस को चुनौती देकर फरार हो जाते हैं। कोतवाली पुलिस फिल्मी स्टाइल में घटना के बाद मौके पर जाती है और लकीर पीटकर चली आती है। ऐसे में मोहल्ले निवासियों में काफी दहशत चोरों के आतंक से फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कृष्णा नगर, निकट हजाराबाग, थाना कोतवाली नगर, जिला बाराबंकी निवासी मो0 आफताब पुत्र मो0 यासीन ने बताया कि दो ई-रिक्शा घर के बाहर खड़े रहते है लेकिन दिनांक 24.08.2022 की सुबह लगभग 2.15 मिनट अज्ञात चोरों के गिरोह द्वारा आटो की बैट्री खोलने लगे तभी आवाज सुनकर पीड़ित बाहर आया तो देखा कि पीड़ित की गाड़ी को काफी क्षतिग्रस्त कर तोड़फोड़ किया तब पीड़ित ने शोर मचाया तो उक्त 4 अज्ञात लोग अपनी मारूति कार संख्या-यू0पी0 32 ए0एक्स0-8430 पर बैठकर भागने लगे तभी मोहल्ले के काफी लोग आ गये और उक्त कार को रोक लिया तभी उक्त चोर गंदी-गंदी गालियां व कट्टा दिखाकर जान माल की धमकी देते हुए मौके से भाग गये, तभी पीड़ित ने डायल 112 नम्बर पर सूचना दिया जिस पर पुलिस आई और उक्त कार, मोबाइल, आधार कार्ड व पैन कार्ड व अन्य सामान लेकर चली गई। वहीं थोड़ी दूर पर संदिग्ध अवस्था में स्कूटी संख्या-यू0पी0 41 आर-8048 खड़ी थी जिसको थाने की पुलिस लेकर गई है। पीड़ित के मोहल्ले विगत कई माह से काफी चोरियां हो रही है जिसमें क्षेत्र के कई वांछित अपराधी शामिल हैं। उक्त घटना से पीड़ित का लगभग 11 हजार रूपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित के पास उक्त घटना की सीसीटीवी फुुटेज मौजूद है।अब देखना यह है कि कप्तान महोदय स्थानीय पुलिस की कार्यशैली में कोई परिवर्तन करेंगे या चोर इसी तरह लगातार घटना को अंजाम देकर फरार होते रहेंगे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

