पर्यावरण संरक्षण एव जलवायु अनुकूल कृषि पद्धति को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्थानीय शिवगंगा मैरिज लान में प्रसार संस्था एव यूरोपियन यूनियन बार्नफोण्डेन चाइल्डफंड इंडिया के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण एव जलवायु अनुकूल कृषि पद्धति को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रोग्राम समन्वयक अभिषेक सिंह ने कहा कि पर्यावरण में फैला प्रदूषण धीरे धीरे वैश्विक संकट बनता जा रहा है जिसके प्रति लोगो को जागरूक होने की जरूरत है क्योंकि प्रदूषण से वायुमंडल दूषित होने से जनजीवन के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। जिसका मुख्य कारण है अंधाधुंध पेड़ो की कटाई है ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ रोपित किये। प्रसार संस्था के सचिव शिशुपाल सिंह ने कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दस जिलों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिले के विकास खण्ड मसौली के 15 राजस्व गाँवो में 68 महिला किसान समूहों का गठन कर 1532 सदस्यों को जोड़ा गया है जिन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एग्रोप्रसार फारमर प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 का गठन कर बैंक से जोड़ा गया है जिसके संचालन में दस महिला सदस्यों को दी गयी हैं जिसके तहत खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं के लाइसेंस प्राप्त कर कृषि संसाधन केंद्र का संचालन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत कोटवा मसौली हो चुकी है। संस्था की सदस्य आरती वर्मा ने कहा कि महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए संस्था द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है और संस्था द्वारा समय समय पर क्षमता का आंकलन करते हुए उन्नति किस्म के बीज उसकी पैदावार की तकनीकी की जानकारी दी जाती हैं।
कार्यक्रम में बबिता यादव, काजल रावत,गोविंद यादव, सपना वर्मा, अवधेश कुमार, महिमा मौर्या सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

