मसौली बाराबंकी। सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाहिनी सभागार में वाहिनी व जोनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस आर्चरी टीम के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत, सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक_सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने सर्वप्रथम शासन/प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश कर्मियों के कल्याणार्थ निर्गत निर्देशों से अवगत कराया गया, तदोपरान्त स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर देशभर में मनाये गये आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के तहत वाहिनी परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने वाले वाहिनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुनः सम्मानित किया गया एवम् वाहिनी के प्रत्येक दल से जुलाई माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक आरक्षी के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, सहायक सेनानायक राम रतन, चिकित्सक डॉ. ज़ाकिर हुसैन, डॉ. श्वेता सिंह, शिविरपाल , न्याज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

