अमरूद के बाग में खाद लगाने को लेकर हुए विवाद में पति पत्नी सहित तीन को किया लहुलुहान

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। अमरूद के बाग मे खाद लगाने को लेकर हुए विवाद मे दबंगों ने पति पत्नी सहित तीन पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से किया हमला महिला के कपड़े फाडे तीन घायल दो हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर । सत्यवती पत्नी रामदीन निवासी मोहल्ला शहवाजपुर अपने पति रामदीन के साथ शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे शफ़्क्क्त की बगिया मे प्रार्थिनी का पति खाद लगा रहा था । अमरूद की बगिया रामदीन ने बियालीस हजार मे बतोर पेशगी ली है । तभी शफ़्फ़्क्त व उनके दो भतीजे मजहर व अज़हर पुत्र शराफत हुसैन बगिया मे पहुँच गये और खाद लगाने का विरोध करने लगे । प्रार्थनी और उसके पति ने कहा कि खाद पानी नही लगेगा तो फसल कैसे तेयार होगी । विरोध करने पर उपरोक्त तीनों आरोपी गाली गलोच करने लगे गालियां देने से मना करने पर शफ़्फ़्क्त व उनके दो भतीजे मजहर व अज़हर ने प्रार्थिनी और उसके पति पर लात घूंसो से हमला कर दिया मारपीट मे प्रार्थिनी के कपड़े फाड़ दिये । बराबर खेत मे काम कर रहे आसिफ पुत्र इशरत चीखपुकार की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे और प्रार्थनी और उसके पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी आसिफ पर हमलावर हो गये और लाठी डंडों व घास काटने की दराती से हमला कर दिया । जिससे आसिफ के गंभीर चौटे आईं आसपास खेतों मे काम कर रहे लोगो ने किसी तरह बीचबचाब किया आरोपी जान मारने और आइंदा देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गये । पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । तीन के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!