मधुमक्खियों के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

फतेहपुर, बाराबंकी। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से घायल महिका की इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर बनौगा गांव निवासी कमला देवी (57) पत्नी कंधाई बृहस्पतिवार को खेत में काम करने के बाद शाम के समय घास लेकर अपने घर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने महिला के ऊपर हमला बोल दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो खेत मे ही गिरकर तडफने लगी। खेतों मे काम कर रहे किसानो की सूचना पर पहुचे परिजनों ने आनन फानन महिला को इलाज के लिए लखनऊ में एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कुर्सी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में चौकी इंचार्ज उमरा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर महिला का शव पीएम के लिए भेजा गया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!