राज्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में जनता दर्शन मे सुनीं ग्रामीणों की समस्या। उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह तहसीलदार सुरेंन्द्र कुमार आदि अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए।मंत्री ने अधिशासी अभियंता विद्युत दिलीप कुमार यादव रामगोपाल एसडीओ एंव सुनील चौधरी से वार्ता करते हुए क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने की बात कही। बीडीओ जितेन्द्र कुमार को ग्रामीणों की आवास शौचालय आदि समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सन्तोष कुमार पाण्डेय, मुलायम सिंह यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, कपिल वर्मा, नीलू वर्मा, लवकुश वर्मा सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!