जेल में डीएम व एसएसपी का औचक निरीक्षण, बैरकों की ली गई तलाशी|

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में बैरकों में ली गई तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। डीएम ने जेल अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए कि बंदियों के लिए व्यवस्थाओं और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कारागार में पाकशाला(रसोई), चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, साथ ही पुरुष और महिला बैरकों की तलाशी ली। सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्थाओं की जांच की गई।साफ-सफाई की व्यवस्था पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। प्रस्तावित नए कारागार के सम्बंध भी जानकारी ली गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!