बालगृह से लापता किशोरियों का 3 दिन बाद भी नही लगा सकी पुलिस सुराग।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बालगृह बालिका से दो किशोरियों को लापता हुए तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन इनकी बरामदगी के नाम पर पुलिस खाली हाथ है। वहीं शासनस्तर पर भी इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। कुल मिलाकर पूरा सिस्टम खामोश है, ताकि किसी भी स्तर पर मामला तूल न पकड़ सके। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर मोहल्ले में स्थित बालगृह बालिका में अदालत के आदेश पर शिफ्ट की गईं दो किशोरियां वहां से लापता हो गई हैं। बालगृह प्रबंधन ने शुरूआत में दावा किया। कि किशोरियां बाथरूम की छत के रास्ते भागी हैं। वहीं अंदरखाने पुलिस यह मान रही है कि दोनों मेनगेट से निकल गईं। किशोरियां न्यायिक हिरासत में थीं, ऐसे में उनका जाना खुद में अफसरों पर सवाल है। पुलिस ने भी इस मामले में महज कोरम पूरा करने पर फोकस किया। इधर अज्ञात के खिलाफ बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की और तलाश जारी होने का आश्वासन देना शुरू कर दिया है। मामला शासनस्तर तक जा चुका है लेकिन लोकल के अफसर इसे ठंडा करने पर आमादा हैं। किशोरियों की सकुशल बरामदगी करने वाला पुलिसिया तंत्र पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। यही वजह है कि किशोरियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इधर, इस घटना के जिम्मेदार कौन हैं। और लापरवाही किसकी रही। इस स्तर पर भी कार्रवाई निल है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!