सीडीओ एकता सिंह ने विकास कार्यो की परखी हकीकत
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान कायाकल्प, सर्वशिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क ड्रेस, पुस्तक वितरण, विद्यालयों में शिक्षकों, छात्रों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर, कस्तूरबा गांधी, आश्रम पद्धति स्कूल, नवोदय, केन्द्रीय, मदरसा विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा, आरटीई, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यालयों का निर्माण, शिक्षा गुणवत्ता की स्थिति, शिक्षा का अधिकार, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक केन्द्रों, पेयजल येाजनाओं पर संचालित विद्युत संयोजनों के भुगतान के अनुश्रवण हेतु समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपने से सम्बन्धित प्रगति करना सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर निरीक्षण भी करते रहे। बैठक में पाया गया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत 12 विद्यालयों में प्रगति हो गई है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्कूलों का निरीक्षण भी कर ले कि कितने विद्यालयों में प्रगति शेष रह गई है। प्रत्येक विद्यालयों का बाउण्ड्रीवाल किया जाना है, जिसके लिए निर्देश प्राप्त हुए है कि मनरेगा से कार्य सम्पन्न किया जायेगा। विद्युत बकाया भुगतान की गहन समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित विद्युत बिल भुगतान हेतु विभागों को निर्देश दिया गया। इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की लिए बेसिक शिक्षा विभाग से समस्त एबीएसए को तथा स्वास्थ्य विभाग से प्रतिरक्षण अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

