तिलक लेकर शिवाले पहुंचे सैकड़ों लोग लोगों ने किया स्वागत

अवधेश वर्मा की रिपोर्ट

मसौली बाराबंकी। कजरी तीज के मौके पर विगत वर्षो की भांति होने वाले शिव विवाह कार्यक्रम को लेकर सोमवार की देर शाम ग्राम प्रधान चिलौकी सोमनाथ राजपूत सैकड़ो लोगो के साथ तिलक लेकर सफदरगंज स्थित शिवाला पहुँचे जहाँ पर सफदरगंज प्रधान अजय वर्मा सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया और विधि विधान से तिलक कार्यक्रम सम्पन हुआ।
बताते चले कि प्रति वर्ष ग्राम पंचायत सफदरगंज मे कजरी तीज के मौके पर विगत वर्षो की भांति होने वाले शिव विवाह कार्यक्रम को लेकर सोमवार की देर शाम ग्राम प्रधान चिलौकी सोमनाथ राजपूत सैकड़ो लोगो के साथ तिलक लेकर सफदरगंज स्थित शिवाला पहुँचे जहाँ पर सफदरगंज प्रधान अजय वर्मा सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया और विधि विधान से तिलक कार्यक्रम सम्पन हुआ।


बताते चले कि प्रति वर्ष ग्राम पंचायत सफदरगंज स्थित शिवाला मंदिर से चिलौकी स्थित पार्वती मंदिर को कजरी तीज के दिन शिव बारात जाती है उससे एक दिन पहले चिलौकी से तिलक शिवाला मंदिर जाता है। सोमवार की देर शाम हुए इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ शिवाला मंदिर पर रही तथा तिलक चढ़ाया गया। तथा भन्डारे का आयोजन किया गया। आज शिवबारात मे रानीगंज स्थित शिवाला के पास बारात का स्वागत व प्रसाद बितरण सुरेन्द्र चौधरी, उस्मान सिद्दीकी उर्फ मुन्ना,मो0रफीक,राजू जैसवाल,मो0गुफरान, राम किशोर यादव उर्फ़ पप्पू द्वारा किया जावेगा। इस कार्यक्रम मे सपा बिधायक गौरव रावत जिलापंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा भाजपा नेता अमित वर्मा भाजपा नेता अम्बरीष रावत तथा थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी अपने दल बल के साथ मुश्तैद रहे चौकी प्रभारी रामपुर हरिशंकर राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामबहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक रामराज यादव , उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह ,उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक राजेश यादव, हे0 का0 शिवकुमार ,का0 योगेन्द्र सिंह, का0 रमेश पटेल आदि उपस्थित रहे। अवधेश वर्मा की रिपोर्ट

Don`t copy text!