दूध मण्डी रात में बन जाती है नशेड़ियों की मण्डी शहर के धनोखर चौराहे के पास गली में लगता है नशेड़ियों का जमवाड़ा।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

बाराबंकी। शहर के मुख्य चौराहे के पास स्थित दूध मण्डी में दिन में तो दूध बिकता है लेकिन शाम ढलते ही देर रात तक यहां पर नशेड़ियों का जमवाड़ा लगने लगता है।  प्राप्त जानपकारी के अनुसार शहर के हनुमान मंदिर के पास स्थित दूध मण्डी में दिन में तो दूध बिकता है, लेकिन शाम होते ही नशेड़ियों की चहल कदमी बढ़ जाती है और यहां पर लगने वाली महफिल में कई सरकारी और अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों के साथ बड़े-बड़े अराजक तत्व भी आते हैं। इस रात की मण्डी में सभी प्रकार के नशे आसानी से मिल जाते हैं, भांगा, गांजा, चरस, स्मैक, पुड़िया, कोरस और बियर से लेकर कच्ची दारू, अंग्रेजी शराब सभी तरह की सुविधाएं आपको मिल जायेंगी बस आपकी जेब गर्म होनी चाहिए।  अति विश्वस्त्र सूत्रों से पता चला है कई पुलिस कर्मी अपनी थकान मिटाने के लिए टानिक लेने इसी मण्डी में आते हैं और फुल टल्ली होकर डगमगाते कदमों से मण्डी से निकलते हैं जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती है, अराजक तत्वों के हौसले नशेड़ियों की स्थित देखकर और बुलंद हो जाते हैं।  यहा की महफिल गुलजार रखने के लिए कई तरह के व्यापारी शाम को दुकान बंद करे सीधे मण्डी पहुंचते और थकान मिटाते हुए लफ्फाजी हाकते हुए उधर से निकलने वाली महिलाओं पर फब्तियां करते हुए छींटाकसीं भी करते हैं लेकिन यहां के भौकाली छुटभइया नेताओं व अराजक तत्वों को देखकर कोई भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। स्थानीय पुलिस अगर शीघ्र कार्यवाही करते हुए नशेड़ियों की मण्डी पर रोक नहीं लगाई तो कोई बड़ी घटना इस मण्डी परिसर में हो सकती है।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी

Don`t copy text!