सीडब्ल्यूसी की टीम ने किया आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत गठित न्यायपीठ, बाल कल्याण समिति बाराबंकी के सदस्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम ने मंगलवार निरीक्षण के क्रम में सुबह 11 बजे मसौली स्थित राजकीय कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय पहुँची। टीम में सदस्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रमशः राजेश शुक्ला, रचना श्रीवास्तव एवं दीपशिखा श्रीवास्तव शामिल रहीं। आवासीय विद्यालय में सब कुछ गुणवत्तापूर्ण पाया गया तथा बालिकाओ ने कविताएं, लोकगीत, नृत्य व योग का उत्तम प्रदर्शन किया। सीडब्ल्यूसी ने वार्डेन और शिक्षकों को योग पर्यावरण संरक्षण तथा बालिकाओं के स्वास्थ पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। टीम के सदस्यगण 1ः30 बजे मसौली थाना पहुँचे, मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह ड्यूटी पर उपस्थित मिले। मौके पर बाल अपराध एवं पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित पंजिका तलब किया, जबकि इस निमित्त कोई अलग पंजिका नही मिली। प्रभारी को निर्देशित किया गया कि पॉकसो और बाल अपराध का अलग अभिलेख तैयार कराये तथा पोक्सो पीड़िताओं को वन स्टॉप सेंटर पर ही रोके। इसके साथ-साथ बाल अधिकार एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्यों के नाम व मोबाइल नम्बर थाने में अंकित करवाएं।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

