राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कुल 6005 वादों का निस्तारण करते हुये धनराशि रु0 7,76,65,751 वसूल की गयी-
मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा पारिवारिक विवादों के निस्तारण में 09 (नौ) दम्पत्तियों का पुर्नमिलन कराकर बिदाई दी-

बरेली 08 फरवरी 2020। माननीय श्री संजय कुमार पचौरी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की अध्यक्षता में आज दिनांक 08.02.2020 दिन (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रातः 10ः30 बजे किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया
उक्त राष्टी्रय लोकअदालत में न्यायिक अधिकारियों, विभिन्न बैंकों व बीमा कम्पनियों के अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों नें प्रतिभाग कर प्रिलिटिगेशन स्तर पर स्म्ब.न्धित वादों का निस्तारण कराया।
उक्त आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 6,005 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें सिविल प्रकृति के 92 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 57 वाद, पारिवारिक मामलों के 48 वाद,फौजदारी के 1978 वादां तथा राजस्व के 2967 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समक्षौते व अभिस्वीकृति के आधार पर किया गया।
मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में, प्रतिकर की धनराशि रुपये 1,85,98,000, फौजदारी वादों में अर्थदण्ड के रुप में रुपये 2,20,130, वसूली की गयी तथा दूरसंचार विभाग के 07 वादों का निस्तारण कर 14,627 वसूली की गयी
विभिन्न बैंकां द्वारा, बैक ऋण से सम्बन्धित 685 वादों का निस्तारण किया गया एवं कुल कुल ऋण धनराशि रुपये 4,68,04,310 वसूली गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली सचिव श्री हरिशचन्द्र द्वारा अवगत कराया गया कि लोक अदालत में सात करोड़ छिहत्तर लाख पैंसठ हजार सात सौ इक्यावन (7,76,65,751) रुपये की धनराशि की वसूली की गई तथा इस अवसर पर 09 दम्पत्तियों का पुर्न मिलन कराकर विदाई दी गई।
मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 11 साल से अलग रह रहे दम्पत्तियों के पुनः मिलन पर बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
श्री हरीशचन्द्र सचिव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त न्यायिक अधिकारियों, बैंक-बीमा कम्ननियों के अधिकारियों एवं अन्य न्यायिक कर्मचारियों का सहयोग रहा है इस अवसर पर पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश श्रीमती रचना अरोरा,श्री शैलोज चन्द्र,श्रीमती रेशमा चौधरी, श्रीमती सपना शुक्ला,अपर जिला जज प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

