। गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर,भारतीय आजाद संघ के अध्यक्ष ने जमकर किया हंगामा
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा पर यांत्रिक खराबी के कारण बंद किये गये लेन से बिना टोल अदा किये टोल प्लाजा पार करने की जिद पर अड़े भारतीय आजाद संघ के अध्यक्ष ने जमकर हंगामा किया इस दौरान लगे जाम में काफी देर तक मरीज लेकर जा रही 108 नम्बर की एम्बुलेंस पहुँची। सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फास्टटैग लगवाने के बाद मामला शांत हुआ।

बताते चले कि रविवार को शहाबपुर टोल प्लाजा के एक लेन में सर्किट खराब होने के कारण बंद कर दिया गया था जिससे मात्र एम्बुलेंस या अन्य वीआईपी वाहन गुजरने के दौरान खोल दिया जाता था इसी दौरान लखनऊ की ओर से भारतीय आजाद मंच की लगी स्कार्पियो गाड़ी बंद लेन से गुजरने के लिए हूटर पर हूटर बजाने लगे जिससे टोल प्लाजा पर अफरातफरी का माहौल हो गया। इसी बीच रामनगर की ओर से मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस फंस गई और टोल प्लाजा पर घण्टों जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। टोल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।टोल प्रबंधक एहतेशाम आलम ने बताया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिये एक लाइन को सुरक्षित रखा जाता है।लेकिन भारतीय आजाद संघ का बैनर लगी काली स्कार्पियों में सवार व्यक्तियों ने बन्द लाइन से निकलने का प्रयास किया और टोल कर्मचारियों द्वारा मना करने पर विवाद करने लगे।सूचना पर पहुँची पुलिस ने विवाद को शांत कराते हुए भारतीय आजाद मंच के अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्रा ने फास्टटैग लगवाकर टोल क्रॉस किया तब जाकर टोल का कार्य सुचारु रुप से चालू हो सका।
, शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

