रफी मेमोरियल इंटर कालेज मसौली के बुजुर्ग शिक्षकों को माला पहनाकर स्वागत किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। रफी मेमोरियल इंटर कालेज मसौली के पूर्व प्रधानाचार्य रामगुलाम पाल की अध्यक्षता एव सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा के संचालन में बीआरसी भवन बड़ागांव में शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज के पूर्व प्रवक्ता बालकराम वर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आज पूरा देश पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से ऐसे कार्य किये है जो आज हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व प्रवक्ता ने सेवानिवृत्त साथियों के स्वस्थजीवन की कामना की। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षक एव शिक्षिकाओं को माला पहनाकर एव पुष्पगुच्छ देकर बेहतर स्वास्थ्य की कामना की उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर्ड नही होता है बल्कि सेवानिवृत्त के बाद घर परिवार व समाज को भी नयी दिशा देने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कार्यक्रम में रफी मेमोरियल इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता राजदेव सिंह, अवधराम वर्मा, सनत कुमार, रामनरेश वर्मा, शिवनाथ वर्मा, विद्याप्रसाद वर्मा, जग्गनाथ विश्वकर्मा, घिराऊलाल, मो0 शब्बीर सहित अन्य सेवानिवृत्त शिक्षक मौजूद रहे।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!