मरहूमा ताहेरा बेग़म नक़वी बिन्ते सक़लैन हुसैन नक़वी मरहूम की बरसी की मजलिस आयोजित
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी । मरहूमा ताहेरा बेग़म नक़वी बिन्ते सक़लैन हुसैन नक़वी मरहूम की बरसी की मजलिस अपने तयसुदा वक़्त पर मौलाना गुलाम अस्करी हाल में हुई जिसकी ख़िताबत आली जनाब मौलाना तस्दीक़ हुसैन साहब ज़ैदपुरी ने की । मौलाना ने करबला वालों और जनाबे फा़तिमा के मसायब पेश किये जिसे सुनकर मोमनीन रो पड़े । मजलिस से पहले शोअरा ने नज़रानये अकी़दत पेश किया। बानिये मजलिस ने सभी का शुक़्रिया अदा किया ।
Related Posts
हेल्थ एग्जीबिशन कार्यक्रम का आयोजन

बाराबंकी । हेल्थ एग्जीबिशन कार्यक्रम का आयोजन । ग्राम तिन्दुवानी में डी एस डब्ल् एस लखनऊ द्वारा संचालित परियोजना सखी टू के तहत हेल्थ एग्जीबिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य प्रकृति के द्वारा उपहार में मिली हुई तमाम प्राकृतिक जड़ी बूटियों के इस्तेमाल के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्री वीरेंद्र वर्मा जी एवं रामसमुझ वर्मा जी ने उपस्थित किशोरियों एवं महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे आसपास विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे होते हैं । जिससे हम विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं । जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के बीमारियों से बचाव के उपाय पूछे । जिसमें डॉक्टर ने मकोय के बारे में जानकारी देते हुए बताया । इसके सेवन से लीवर संबंधित समस्याएं आदि दूर होती हैं । इसके साथ-साथ तुलसी एलोवेरा अर्जुन गिलोय पुनर्नवा आदि से उपचार के बारे में जानकारी दी , तथा विषैले जंतुओं के काटने पर लटजीरा का लेप लगाने से जलन व दर्द में लाभ मिलता है ,आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ साथ कार्यक्रम में उपस्थित सूरत पाल राजवंशी, ताहिर रिजवी एवं स्कूल प्रधानाध्यापक राम कुमार कश्यप तथा कार्यकर्ता शिव प्रसाद, नुसरत जहां , सुधा यादव ,चंद्रावती आदि लोग मौजूद रहे । परियोजना कोऑर्डिनेटर रजनी मशीह ने उपस्थित किशोरियों महिलाओं एवं अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

