लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी भाजपा: चौधरी भूपेंद्र प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत पूर्व विधायक रामनरेश रावत को दी श्रद्धांजलि

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। पूर्व विधायक रामनरेश रावत के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार की शाम आवास विकास स्थित उनके घर पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रामनरेश की पत्नी सरोज रावत व पुत्र अरुण रावत को अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उनके साथ कुछ समय बिताया। उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे। कार्यकर्ताओं से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने से विपक्षी दल अभी तक कोमा में हैं। सदमे से उबरने में उन्हें अभी समय लगेगा। जबकि भाजपा बूथ स्तर तक सेवा पखवाड़ा मनाने में जुटी हुई है। कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी लोकसभा में भाजपा प्रदेश की सभी सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। कहा प्रत्येक कार्यकता पर पार्टी की नजर है। सभी मेहनत करके सन्निकट नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराना है। इसके पूर्व उन्होंने सभी कार्यकताओं का परिचय प्राप्त किया। हौसला बढ़ाते हुए कहा कि  कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वाेपरि है। उन्होंने संगठन और सरकार के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करने की बात कही। कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से दूर रहने की नसीहत भी दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रियंका सिंह रावत, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय महामन्त्री त्रयम्बक तिवारी, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, सांसद उपेंद्र रावत, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी, पंकज गुप्ता ’पंकी’, रचना श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!