सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में,अभिभावक सम्मेलन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में दादा-दादी,नाना-नानी अभिभावक सम्मेलन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी की विशेष उपस्थिति रही। सर्व प्रथम विद्यालय की परंपरानुसार विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती मनकानी द्वारा मॉ सरस्वती एवं गुरू परंपरा चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। स्कूल के डायरेक्टर पीपी सिंह द्वारा ध्यान के महत्व को बताया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने दादा-दादी, नाना-नानी के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गायन एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर के के सिंह ने नाना नानी दादा दादी का सम्मान करते हुए बधाई दी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

