ओडीओपी प्रदर्शनी के जरिये वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा: उपेन्द्र रावत गांधी भवन में तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को मजबूती देने के लिए गांधी भवन में शुक्रवार को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की प्रदर्शनी शुरू हुई। भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा एवं सांसद उपेंद्र रावत ने दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर  प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में  ओडीओपी उत्पादों,हस्तशिल्पों और उद्यमियों को स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है। अतिथियों ने सभी स्टाल पर जाकर उनके उत्पाद के विषय मे जानकारी हासिल करने के साथ ही खरीददारी भी की। प्रदर्शनी 25 सितंबर तक चलेगी। इस अवसर पर बोलते हुए सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए वोकल फ़ॉर लोकल का मंत्र दिया है। जिसका असर दिखने लगा है। स्टार्ट अप और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के युवाओं एवं उद्यमियों के सामर्थ्य की झलक प्रस्तुत की है। कहा कि  कोरोना महामारी में जहाँ पूरे विश्व मे आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है वहीं भारत विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक ताकत बन कर उभरा है।उन्होंने प्रदर्शनी में मौजूद उद्यमियों के हौसला भी बढ़ाया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर के लोगों को जिले के उत्पादों, हस्तशिल्पियों के हुनर से अवगत कराना है। इस प्रदर्शनी में टेक्सटाइल, मूर्तिकार, अगरबत्ती, धूपबत्ती ,शहद आदि बनाने वाले उद्यमी स्टाल लगाएंगे। प्रदर्शनी में 32 उद्यमियों ने अपनी स्टाल लगाई जबकि  करीब डेढ़ करोड़ के ऋण भी वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न स्टालों पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा,जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,सीडीओ,डॉ रामकुमारी मौर्य,शीलरत्न माहिर,संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी,संयोजक आदित्य सिंह टाइगर,रोहित सिंह,शुशील जायसवाल,अम्बरीष रावत,गुरुशरण लोधी,राकेश पटेल,सर्वेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!