राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने सांसद व पूर्व विधायक के साथ बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।इस बार राहत सामग्री के साथ ही डिग्निटी किट का भी वितरण किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि अब तक का सबसे अच्छा व बेहतर सामग्री बाढ़ पीड़ितों में दिया जा रहा है। सोमवार को को सनावा बाढ़ राहत केंद्र कोटवाधाम में बघौली पुरवा व टेपरा गांव के दो सौ बाढ़ पीड़ितों को सांसद उपेंद्र रावत पूर्व विधायक शरद अवस्थी के साथ राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी राहत सामग्री का वितरण किया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी अधिकारी प्रिया सिंह तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय अमित भैया रामजी स्वतंत्र सिंह विनोद सिंह दुर्गेश दीक्षित सोनू सिंह महंत निलेन्द्र बक्स दास महंत संजय दास सन्तोष अवस्थी नागेंद सिंह विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे। बाढ़ क्षेत्र में पहली बार बांटी गई राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल गए।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!