पूर्वमंत्री बैजनाथ रावत ने आयुष्मान कार्ड का जायजा लिया तथा पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। पूर्वमंत्री बैजनाथ रावत ने गुरुवार को पंचायत भवन बड़ागांव में बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड का जायजा लिया तथा पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की उन्होंने पंचायत भवन में बनी लाइब्रेरी का भी जायजा लिया।
पूर्वमंत्री एव निवर्तमान भाजपा विधायक बैजनाथ रावत ने पंचायत भवन बड़ागांव में बन रहे आयुष्मान कार्ड की जानकारी पंचायत सहायक मोनिका वर्मा से ली उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। गरीबों को योजना के तहत इलाज कराने में सुविधा मिल रही है। पूर्वमंत्री ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण की जरूरत है जो पेड़ो के बगैर सम्भव नही है उन्होंने लोगो से कहा कि सभी शुभ कार्यो की शुरुआत पौधारोपण के साथ करे जिससे वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। पूर्वमंत्री ने पंचायत भवन में बनी लाइब्रेरी में रखी पुस्तकों का जायजा लिया तथा लाइब्रेरी व सभागार की प्रशंसा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, भाजपा नेता राजकुमार सोनी, शशि कुमार गुप्ता, आशीष कुमार वर्मा, रामकिशोर रावत,रामकेवल, प्रवीण मिश्रा, रामचंद्र रावत, पूर्व प्रधान दुर्गा दयाल वर्मा, रामू वर्मा, राकेश कश्यप, अनिल कुमार, पप्पू बीडीसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोरोना से बचाव को लेकर गुरुवार को आयोजित विशेष प्रिकॉशन डोज की शुरुआत

मसौली बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में कोरोना से बचाव को लेकर गुरुवार को आयोजित विशेष प्रिकॉशन डोज की शुरुआत पूर्वमंत्री ,पूर्व सांसद बैजनाथ रावत ने की। पूर्वमंत्री बैजनाथ रावत ने कहा कि जीवन और जीविका दोनों की सुरक्षा के लिए टीका बहुत जरूरी है जिसके लिए सीएचसी पर फ्री प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है उन्होंने ग्रामीणों से अपील है कि वह कोरोना से बचने के लिए यह डोज अवश्य लगवाएं।  बताते चले कि पहले सिर्फ 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को ही यह सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब सभी लोगो को यह डोज लगायी जा रही हैं उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दूसरी डोज लगे हुए छह महीने का समय हो गया है वह बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। उल्लेखनीय हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की सतर्कता डोज लगवाने में 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्क दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। दूसरी डोज लगवाने के छह महीने बाद सतर्कता डोज लगवाई जा सकती है। इस मौके पर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार दोहरे, सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार डॉ0 सर्वेन्द्र सिंह, भाजपा नेता राजकुमार सोनी, आशीष वर्मा, शशि कुमार गुप्ता, रामकेवल, प्रवीण मिश्रा सहित डीसीपीएम सुनीता पाल, संगिनी प्रतिभा, प्रेम श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, वन्दना प्रजापति फार्मेसिस्ट अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!