…ग्रामीणों की पक्की छत की आस धूमिल नजर आ रही

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी समय से लक्ष्य न आने से ग्रामीणों की पक्की छत की आस धूमिल नजर आ रही है तमाम आवसविहीन गरीब परिवार आवास की आस लगाये बैठे हुए है ।
उल्लेखनीय हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर गरीब को पक्का घर देने का वादा ग्रामीण क्षेत्र का लक्ष्य न आने से सफेद हाथी साबित हो रहा है।  पिछले काफी समय  से अत्यंत गरीब परिवार के लोग अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक पक्का घर नहीं मिल पा रहा है। बताते चलें कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बनी आवास पात्रता श्रेणी में नाम होने के बाद भी आवास नही मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत सफदरगंज की आवसविहीन गरीब महिला उर्मिला पत्नी ओमचन्द आवास के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। महिला का पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी लक्ष्य न आने के कारण आवास नही मिल पा रहा है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!