पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण बेहद जरूरी : आशीष सिंह

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

क्रांतिकारी मानवाधिकार संगठन द्वारा विद्यालय परिसर में रोपित किए गए पौधे

सिद्धौर, बाराबंकी। गुरुवार जनपद के विकासखंड सिद्धौर अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज में क्रांतिकारी मानवाधिकार यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश संगठन के संयोजन में पौधरोपण कर छात्र – छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। संगठन के प्रदेश प्रभारी आशीष सिंह ( सामाजिक कार्यकर्ता ) ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने फल व औषधीय पौधों को रोपित किया जिसमें मुख्य रूप से नीम,अमरूद व आम के पौधे सम्मिलित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि पेड़ों की धुंआधार कटाई होने से पर्यावरण संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। इसे बचाने के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक लगाने की आवश्यकता है l ज्ञातव्य हो कि संगठन अध्यक्ष अनिल कुमार ” अन्नू ” के नेतृत्व में लगातार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिलाध्यक्ष आशीष यादव (पत्रकार), सहायक अध्यापक असलम खान, इरशाद अहमद, लिपिक मिथलेश प्रसाद, जिला सचिव मुजीब अहमद, अंकित पाण्डेय, मेवा लाल, आर के धीमान, ब्लॉक प्रभारी राम प्रकाश गुप्ता व पत्रकार अनिल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!