राजेश कुमार पाण्डेय करेंगे ध्वजा रोहण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। अमृत महात्मा गांधी सप्ताह के दूसरे दिन गांधी जयन्ती समारोह के अर्न्तगत तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अर्न्तगत प्रातः 8 बजे गांधी भजन से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। 9 बजे पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं यूपीडा व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नोडल सिक्योरिटी ऑफिसर राजेश कुमार पाण्डेय गांधी भवन में झण्डारोहण करेंगे। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण बाद चरखा चलाकर स्वदेशी को बढ़ावा देंगे। इसके उपरान्त 10 बजे भारत सरकार की केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सामााजिक सहभागिता सम्मान के अंर्तगत विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करेंगे। इसके उपरान्त पूर्वान्ह 2 बजे गांधी भवन में गांधी दर्शन पर परिचर्चा आयोजित की गई है। जिसके मुख्य अतिथि किसान नेता राकेश टिकैत एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ होंगे। इस दौरान राकेश टिकैत को गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी शान्ति अवार्ड दिया जाएगा। वहीं सायंकाल 6 बजे गांधी भवन में 44वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित होगा। जिसमें देश के जाने माने शायर और कवि शिरकत लेंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा ने दी।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!