सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी शासन द्धारा निर्धारित समय में ही कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति लगा कर वेतन कटौती की जाएगी
सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों पर चिकित्सा अधीक्षक ने लगाम कसते हुए निर्देश दिए हैं कि वह स्वास्थ्य केंद्र के खुलने के समय प्रातः 10 तक कार्यालय में उपस्थिति पंजिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध उक्त दिवस की वेतन कटौती की संस्तुति मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कर दी जाएगीl ज्ञात रहे शीतकालीन समय के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक तथा ग्रीष्मकाल में प्रातः 8 बजे से अपरांह 2:00 बजे तक शासन द्धारा निर्धारित किया गया है l
चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत कुमार त्यागी को जानकारी मिली इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी कार्यालय में कार्य खोलने के कई कई घंटे बाद अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने लेट लतीफ आने वाले कर्मचारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से निर्देश दिए कि वह शीतकालीन समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। विषम परिस्थितियों में कार्यालय के कर्मचारी 10:30 बजे तक अपनी उपस्थिति उपस्थिति पंजिका में दर्ज करा सकते हैं इसके बाद आने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति दिखाकर उक्त उक्त दिवस का वेतन की कटौती करने की कटौती मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बदायूं को कर दी जाएगी। उन्होंने कड़ाई के साथ निर्देश देते हुए कहा कि वह कार्यालय के खुलने के व बंद करने शासन देशों का कड़ाई के साथ पालन कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

