महिला की करंट से चिपक कर दर्दनाक मौत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पंखे की किट में अचानक करंट दौड़ जाने से महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सहसबान। नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में आज सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सोमवार सुबह शांति देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी चंद्रपाल कश्यप दर्द नाक मोत हो गई। आज सुबह घर में रखी पंखे की किट बिजली के बोर्ड में लगाकर पंखे की किट को हाथ में पकड़ कर शांति देवी उसके लिए चेक कर रही थी लेकिन पंखे की किट खराब होने के कारण उस में अचानक करंट दौड़ गया जैसे ही पंखे की किट का तार बिजली के बोर्ड में लगाया ही था वैसे ही अचानक पूरा करंट पंखे की किट में दौड़ गया करंट की चपेट में आते देख परिजनों ने दौड़ कर शांति देवी को बचाने का प्रयास किया लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी वही शांति देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!