एंटी रोमियो टीम ने स्कूल के खुलने के समय से पहले चलाया अभियान।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान लगातार कस्बे में स्कूल खुलने से पहले एवं बंद होने के बाद तक लगातार नगर में भ्रमण करती नजर आती हैं पुलिस टीम के साथ उप निरीक्षक सरिता रानी के नेतृत्व में कांस्टेबल रश्मि सिसोदिया, प्रीति, निशा नगर के पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज, अंसारिया स्कूल, डीपी महाविद्यालय, राजकीय महिला इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज एवं अन्य स्कूल के आसपास स्कूल आने वाली छात्र छात्राओं से जानकारी हासिल कर छात्र छात्राओं को विस्तार पूर्वक एंटी रोमियो के संबंध में एवं नारी सुरक्षा के टोल फ्री नंबर एवं पूर्ण जानकारी देकर उन्हें मनचले लोगों से बचने के उपाय बताएं बाजार विल्सन गंज, जांगीराबाद चौराहा, अकबराबाद रोड, शाहबाजपुर, सैफुल्ला गंज रोड, मोहदीनपुर सहित नगर में उप निरीक्षक सरिता रानी महिला कांस्टेबलों के साथ भ्रमण करती नजर आती है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

