वीर गाथा वेबिनार में कृति पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रुति सिंह चयनित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट बाराबंकी। देशभर के सीबीएसई विद्यालयों में मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के सौजन्य से आयोजित प्रोजेक्ट वीर गाथा 2.0 वेबिनार में भारतीय सेना के उच्च सम्मान से पुरस्कृत हमारे वीर जवान मेजर जनरल अजय सिंह चौहान, कर्नल आशुतोष काले और लेफ्टिनेंट जनरल वीपी ऐरी की पुत्री रितु पंडित एवं सीबीएसई के अधिकारियों के समक्ष अपने प्रश्न रखने के लिए कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर की कक्षा दस की छात्रा श्रुति सिंह चयनित हुई है जो कि देश भर से चुने हुए दस बच्चों में से एक है। प्रधानाचार्या डा. फरजाना शकील अली के संरक्षण में पिछले सात सालों से चल रहे उत्तम शिक्षा चरित्र निर्माण और अनुशासन के इस एकमात्र केंद्र कृति पब्लिक स्कूल ने कई कीर्तिमान बनाए हैं और शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किए हैं। वीर गाथा वेबिनार के सम्बन्ध में प्रधानाचार्या कहती हैं कि बच्चों में अपनी सेना के वीरों और उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु बोर्ड द्वारा पिछले सत्र से आरंभ हुई यह पहल अत्यंत प्रशंसनीय है और बच्चे बड़े उत्साह से विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर मेकिंग कविता पाठ निबंध जीवनी लेखन विडियो मेकिंग और पावरप्वाइंट प्रेसेंटेशन में भाग लेते हैं और उन्हें एक अच्छी प्रेरणा भी मिलती है। इस मौके पर प्रबंधक हिमांशु सिंह ने सभी स्टाफ बच्चों और उनके परिवारजनों को बधाई दी।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!