नियम विरूद्ध भैसे के मांस की दुकान की अनुमति से मैलारायगंज में आक्रोश मुख्यमंत्री को भेजे गये शिकायती पत्र में लगाये आरोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिले में तेजी से बढ़ रही हैं भैंसे के मांस की दुकाने, पैसा फेंको तमाशा देखें की तर्क पर जिले के जिम्मेदारी धड़ाधड़ जारी कर रहे हैं मानक के विपरीत लाइसेंस, आपत्ति दर्ज कराने के बाद अधिकारियों ने उसी जगह पर दूसरे व्यक्ति के नाम से लाइसेंस जारी कर दिया है। हद तो यहा तक हो गई कि इस सम्बंध में कई जनप्रतिनिधियों की आपत्ति को भी विभाग ने नजरअंदाज कर दिया और अब मानक के विपरीत दुकान खोलवाने की तैयारी कर रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मैलारायगंज, थाना बदोसरायं, ब्लाक व तहसील सिरौली गौसपुर, जिला बाराबंकी निवासी एहफाज हुसैन उर्फ शिबली मियां ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजे गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मैं ग्राम मैलारायगंज का पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हूँ और सम्मानित व प्रतिष्ठित व्यक्ति हूँ। पीड़ित के ग्राम में सभी धर्मों के मानने वाले लोग निवास करते हैं, और शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन गांव के कुछ अराजक तत्व माहौल को छिन्न भिन्न कर विशेष वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचाकर उन्माद फैलने की कुचेष्ठा रच रहे हैं, पीड़ित के गांव के कई लोग काफी डरे व सहमे हैं और पीड़ित को बताया है कि वर्तमान प्रधान के मेली मददगार संगठित होकर अपने साथी तुफैल अहमद पुत्र हकीमउल्ला जो मैलारायगंज, बाराबकी का निवासी है जो फ्रोजन रेड मीट व प्रोल्ट्री प्रोडक्टस की आड़ में भैंसे का मांस (बड़े जानवर) का अवैध कारोबार करना चाह रहा है और उक्त गांव के कई लोग गाय मांस बिक्री में पकड़े जा चुके है और उसका आपराधिक इतिहास है और गैंगेस्टर की कार्यवाही भी चल रही है। इनके गिरोह में आपराधिक व हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति शामिल हैं। वर्तमान में समय में पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है बचने के लिए लाइसेंस लेकर प्रतिबंधित जानवरांे का व्यवसाय करके माहौल खराब करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त व्यवसाय से मांस का रक्त स्राव होगा व भीषण दुर्गन्ध फैलने से संक्रामण फैल सकता है। पीड़ित के गांव के कुछ किलो मीटर की दूरी पर पहले से दुकाने खुली हुई हैं।

श्री एहफाज ने आगे बताया कि उक्त मांस के कारोबार से साम्प्रदायिक दंगा, बवाल होने की प्रबल संभावना बनी हुई इसलिए न्यायहित मैलारायगंज में मंास बिक्री रोकी जाये, पीड़ित के घर के बैठके के सामने उक्त दुकान खोलने प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कई फ्रिज आदि सामग्री लाकर रख दी गई है। पीड़ित के घर पर सभी धर्म के लोगों का आना जाना व बैठका है। 20 मीटर की दूरी पर हरिजन समाज की घनी आबादी है। मानक के विपरीत विपक्षीजन कार्य कर रहे हैं और खाद्य विभाग द्वारा घोर लापरवाही बरते हुए गलत तरीके से लाइसेंस दे रहा है, जिसकी जांच कराया जाना आवश्यक है।  अब देखना यह है कि क्या नियम विरूद्ध विभाग पूरे जिले में बड़े के मांस की दुकाने खोलवाता रहेगा और बदले में मोटी रकम वसूलता रहेगा या क्षेत्र की जनता की आपत्तियों पर कोई कार्यवाही करता है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा

।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!