20 अक्टूबर को होगा वृहद्व रोजगार मेला का आयोजन
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि 20 अक्टूबर को एस.के इन्टर कालेज फील्ड निकट ओवर व्रिज बदायूँ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन राजकीय आई.टी.आई कौशल विकास मिशन तथा जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ के संयुक्तत्वधान में ऑफलाइन वृहद्व रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में लगभग 30 कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है। जैसे डी.सी.एम टैक्सटाइल, ह्रिसार हरियाणा, न्यू एडवॉन्स सिक्योरिटी, सर्विस, को जेन्ट ई0सर्विस बरेली,फयूचर ब्राईट लखनऊ,शिवशक्ति वायोटैक्नोलॉजी बरेली,जिनेवा क्रॉप साईंस अलीगढ,आई0आई0एफ0एल0 समस्ता फायंनेन्स लि0 बदायूँ धनवर्षा वायोटेक प्लान्टिंक लखनऊ, स्पैक्टरम टैलेन्ट मैनेजमैन्ट आदि कम्पनियॉ प्रतिभाग कर रही है इन सभी कम्पनियों में लगभग दो हजार पद रिक्त है इस वृहद्व रोजगार मेले में कक्षा 08 से लेकर परास्नात्क एवं आई0टी0 आई0 उत्तीर्ण तथा कौशल विकास मिशन बदायॅू से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर मौजूद है
यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओ के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपल्ब्ध कराने की सौगात है। अतः अभ्यर्थियों से अपील है कि अपने सम्पूर्ण प्रमाण पत्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल श्री कृष्णा इटर कालेज की फील्ड निकट ओवर ब्रिज बदायूॅ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

