बच्चों के साथ होने वाली छेड़छाड की घटनाएं अक्सर रिश्तेदारों व पास पड़ोस में रहने वालों के द्वारा की जाती……………

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 बाराबंकी  जनपद न्यायाधीश श्री राम अचल यादव के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी द्वारा दिनांक-14.02.2020 को अशर्फी लाल यादव जनता माण्डेसरी स्कूल, बदोसरांय जनपद बाराबंकी बाल अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव नन्द कुमार के अतिरिक्त, स्कूल के अध्यक्ष सहजराम यादव, प्रबन्धक विवेकानन्द यादव, प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार यादव, अधिवक्ता विजय यादव, अधिवक्ता सीतासरन यादव, मोहित वर्मा, आशीष कुमार स्थानीय ग्रामवासियों के अतिरिक्त अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नन्द कुमार द्वारा स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बच्चों के साथ होने वाली छेड़छाड की घटनाएं अक्सर रिश्तेदारों व पास पड़ोस में रहने वालों के द्वारा की जाती है ऐसे में यदि किसी बच्चे के साथ ऐसी कोई भी घटना घटित होती है तो पुलिस में शिकायत अवश्य दर्ज करायें एवं दोषी को दण्ड दिलाने के लिए भी पूर्ण प्रयास करने चाहिए। बच्चों के माता पिता को अपने बच्चों के साथ साथ आस पास रहने वाले बच्चों की दिनचर्या उनके क्रिया कलापों एवं व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिविर में उपस्थित लोगों बताया कि बालकों के साथ होने वाले अपराध गंभीर चिन्तन का विषय है जिसके निदान के लिए समाज और न्याय प्रशासन के सभी अंगों को संवेदनशीलता एवं मानवीयता के साथ चिन्तन व क्रियान्वयन करना होगा। बालकों के साथ संवाद कायम करने की आवश्यकता पर और समाज मे घटित होने वाले बालकों के प्रति सामाजिक चेतना विकसित करने पर बल दिया। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण, किशोर न्याय, बाल श्रम उन्मूलन, बालकों के अनिवार्य शिक्षा अधिनियम आदि के उपबन्धों पर चर्चा करते हुए समाज के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करने के लिए लोगों से अपील की। साथ ही महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्य स्थल पर शोषण एवं अन्य समस्याओं पर भी अपने विचार व्यक्त किये। राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज, पुरानी एैतिहासिक इमारतें आदि हमारी धरोहर हैं और हमें इनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए इनका संरक्षण करना चाहिए। सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है, हम अपने कर्तव्यों का पालन किये बिना अपने अधिकारों की मांग नहीं कर सकते। भारतीय संविधान ने हम सबकों बहुत से अधिकार दिये हैं इसलिए भारतीय संविधान के प्रति भी हमारा सम्मान परिलक्षित होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना का शपथ सभी को दिलाया गया।
स्कूल के अध्यक्ष सहजराम यादव, प्रबन्धक विवेकानन्द यादव, प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार यादव द्वारा भी अपने अपने विचार व्यक्त किये गये।

स्थानीय शिक्षिक राहुल यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। विधिक साक्षरता कार्यक्रम में दिये गये विचारों से स्थानीय लोग लाभान्वित हुए और उनके द्वारा पुनः ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपेक्षा की गई।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!