प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत होने के बाद गुस्साए परिजनों ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। यह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम आशिकपुर मजरे पलिया मसूदपुर निवासिनी अंजू यादव (26) पत्नी रंजीत यादव को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में फतहाबाद स्थित सुमन अस्पताल में भर्ती कराया था जहाँ उसे शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे एक बेटी को जन्म दिया। अगले दिन शनिवार की सवेरे अंजू की मेडिकल रिपोर्ट आई तो उसमे हिमोग्लोबिन का प्रतिशत 8.3 होने के साथ उसकी तबियत बिगड़ने की दशा में सुमन अस्पताल के स्टॉफ ने एक यूनिट खून की मांग करके उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। बीती शाम को परिजनों को जब नहीं मिलने दिया गया तो उन्हें शक हुआ और मौजूद स्टॉफ से सुमन को देखने की जिद करने लगे और उन्हें किसी तरह यह पता चल गया कि सुमन अब इस दुनिया को अलविदा कर गयी है, यह बात अस्पताल का स्टॉफ छिपा रहा है। अंजू के मायके ग्राम गनौरा से दो दिन से लगातार मौजूद रहे उसके भाई भाई जितेंद्र पुत्र लक्ष्मी नारायण ने परिजनों के साथ हंगामा काटना शुरू कर दिया। उसने सुमन अस्पताल के चिकित्सकों पर खून देने के बावजूद ईलाज में लापरवाही बरतने से अंजू की मौत होने के गंभीर आरोप लगाये, यह बात ग्राम प्रधान मो. तुफैल और अन्य रिश्तेदारों को पता चली तो अस्पताल का घेराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालते हुए परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान पहुंची मुख्य चिकित्सा कार्यालय की टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि पहेलुओं की पड़ताल की। पोस्टमार्टम होने तक भारी संख्या में परिजन और हितैषी मौजूद रहे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका अंजू का छह वर्ष पूर्व विवाह हुआ था जिसके एक चार वर्ष की बेटी पहले से थी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!