जिला महिला अस्पताल के गेट पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, महिला अस्पताल में 4 दिन से थी भर्ती,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता ने 4 दिन बाद सोमवार को नवजात को जन्म दिया। हालांकि प्रसव अस्पताल के गेट पर हुआ। वजह थी कि अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन समेत बच्चे के न बचने का हवाला देते हुए उसे वहां से हायर सेंटर ले जाने को कहा था। जबकि गेट पर नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद चिकित्सकों समेत स्टाफ सहमा हुआ है। वहीं परिजनों ने लापरवाही का आरोप भी लगाया है। शहर से सटे गांव आरिफपुर नवादा में रहने वाले आजम की पत्नी नसरीन को 4 दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे जिला महिला अस्पताल ले आए। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने पहले नॉर्मल डिलीवरी की बात कही, जबकि उसके बाद स्पष्ट कह दिया कि वह बच्चे को नहीं बचा सकते और ऑपरेशन होगा। इसके बाद भी परिजनों ने स्टाफ के बताए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए लेकिन सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे डॉक्टर स्टाफ ने यह कह दिया कि अब कुछ नहीं हो सकता और प्रसूता को हायर सेंटर ले जाया जाए।
परिवार के लोग नसरीन को बरेली ले जाने के लिए तैयारी में थे और उसे अस्पताल गेट तक ले आए। इसी बीच उसे उसने वहां बेटे को जन्म दिया। गेट पर डिलीवरी होते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वहीं अस्पताल स्टाफ भी जा पहुंचा और प्रसूता समेत नवजात को भीतर ले जाकर शिफ्ट कर दिया। सीएमओ डॉ प्रदीप कुमार ने बताया ऐसा प्रकरण फिलहाल संज्ञान में नहीं है। अगर स्टाफ में लापरवाही की है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही भी तय है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

