एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। भारतरोहण एयरबोर्न इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में 19 अक्टूबर को मसौली चौराहा स्थित शिवगंगा मैरिज लॉन में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार की अगुवाई में आयोजित की जायेगी जिसमे किसानों की आय बढ़ाने के साथ साथ उन्नतिशील खेती के प्रति जानकारी दी जायेगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए एयरबोर्न इनोवेशन के अमनदीप पॉवर ने बताया कि गौष्ठी में किसानों की आय कैसे दोगुनी हो और खेती के जरिये किसान आत्मनिर्भर कैसे बने जिसकी चर्चा होगी। कृषि गौष्ठी में पानी की कम उपलब्धता में कैसे बेहतर खेती करें जिसपर साइंटिस्ट डॉ मनोज सेमवाल, डॉ संजीत कुमार, सर्वदेव कुमार, कृष्ण चन्द्र वर्मा रिषभ चौधरी किसानों को कृषि के सम्बंध में जानकारी देंगे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!